गंगापार, अप्रैल 27 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार सांड़ और परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है।इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज की टीम ने सोमवार को क्षेत्र के बाबा का पूरा उल्दा महेशगंज स्थित एक बाग के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मो. असद, निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना नवाबगंज को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह पिकअप वाहन पर चार सांड लाद रहा था। पुलिस ने मौके से वाहन को भी कब्जे में ले लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मो. असद का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं, वर्ष 2019 में गैं...