पशु क्रूरता मामले का आरोपित गिरफ्तार
गोपालगंज, जून 23 -- थावे। थावे थाने की पुलिस सोमवार की देर शाम छापेमारी कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को सासामुसा से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कुचायकोट थाना के सासामूसा गांव का सफी आलम बताया जाता है। जिसको मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी के दौरान थाने के एसआई मनीष कुमार आदि पुलिस के जवान शामिल थे। स्नेचिंग कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार थावे। थावे पुलिस ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर स्नेचिंग कांड के आरोपित को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाने के बखरा गांव का मनीष मिश्रा उर्फ मनीष तिवारी बताया जाता है। उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.