मेरठ, मार्च 30 -- उप्र शासन द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति (सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स) का गठन किया गया है। जिसमें हस्तिनापुर के प्रदीप बवेजा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम व संरक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण सोसाइटी का गठन एवं विनियमन नियम लागू किए। इसी क्रम में उप्र शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर सभी जनपदों में पशु क्रूरता निवारण समिति (सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स) में प्रदीप बवेजा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। कार्यकारिणी में मेरठ के कुल छह लोग चुने गए है। प्रदीप बवेजा मूल रूप से रठौरा खुर्द गांव के रहने वाले है और लंबे समय से मालीपुर गौशाला व गौ सेवा परि...