पशु क्रूरता के आरोप में दो लोग पकड़े गए
संभल, जुलाई 22 -- असमोली थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। मढ़न चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक कटरे के साथ मारपीट करते हुए दो लोगों को पकड़कर कार्रवाई की है। मढ़न चौकी प्रभारी अनुज चौहान पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान वह मढ़न से गुमसानी मार्ग पर स्थित सैदपुर जयराम गांव के चौराहे पर पहुंचे। वहां पुलिस ने देखा कि गांव गुमसानी की ओर से एक काला कटरा भागता हुआ आ रहा था और पीछे से दो व्यक्ति उसे लाठी-डंडों से पीट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम लोकेश और गुड्डू निवासी ग्राम गुमसानी बताया। पुलिस ने जब कटरे का निरीक्षण किया तो उसके शरीर पर कई जगह लाठी-डंडों से लगी लाल-नीली चोटों के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.