लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- कस्बा खीरी के मोहल्ला जोशी टोला में एक मकान के अंदर दो प्रतिबंधित पशु बरामद के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। मौके से पुलिस ने छुरी,कुल्हाड़ी और तराजू भी बरामद किये थे। खीरी कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी हसीन के घर से खीरी पुलिस ने वध के लिए लाए गए दो प्रतिबंधित पशु के मामले में पुलिस ने हसीन के अलावा अलीमूननिशा, जमीला और सबीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य वांछित लोगों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...