पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जून 6 -- काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान एक पिकअप में पांच भैंसों को भरकर ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को गोशाला मोड़ पर प्रतापपुर चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक पिकअप को रोका। जिसमें पांच भैंसे ठूंस ठूंस कर भरी हुई थीं। उसके बाद पुलिस ने चालक नईम पुत्र मकसूद निवासी खत्याड़ी रामनगर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.