पशु को टीका लगवाने के लिए देना होगा ओटीपी
धनबाद, जुलाई 3 -- पशुपालन विभाग ने पशुओं के टीकाकरण और उपचार सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और डिजिटल बनाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब पशुओं को टीका लगाने या विभागीय सेवाओं का लाभ लेने के बाद पशुपालकों को अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी बताना अनिवार्य होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद ही पशु का रिकॉर्ड विभाग के डिजिटल पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत पशुपालकों को पशु का इलाज या टीकाकरण कराने के लिए अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे सत्यापित करने के बाद ही संबंधित सेवा पूरी मानी जाएगी। इससे विभाग के पास प्रत्येक पशु और उसके मालिक का सटीक और अद्यतन रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामगढ़ में एफएमडी मुक्त अभियान की शुरुआत, उपायुक्त ने वैक्सीनेशन वाहन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.