मेरठ, जनवरी 3 -- हस्तिनापुर। गांव रठौरा खुर्द के जंगल में एक पशु के कटान को लेकर हंगामा हो गया। जिस पर गो सेवा टीम के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को रात्रि लगभग नौ बजे गांव रठौरा खुर्द के समीप एक खेत में एक पशु के अवशेष पड़े मिले। सूचना मिलते ही गो सेवा टीम के अध्यक्ष विजय सिंह तोमर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पशु के अवशेषों को गोवंश का बताते हुए हंगामा किया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने कहा कि पशु अवशेष किसी जंगली जानवर के प्रतीत हो रहे हैं अभी किसी ग्रामीण की ओर से तहरीर नहीं आई है। प्रातः अवशेषों की जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.