लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 24 -- खीरी टाउन। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक पशु की मौत का जिम्मेदार नगर पंचायत प्रशासन को ठहराया है। विहिप नेता लवकुश सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मृत पशु का शव रखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। विहिप के नगर अध्यक्ष लवकुश सिंह ने बताया कि एक गाय बीमार थी। जिसकी सूचना नगर पंचायत ईओ को दी गई थी और गौशाला में रखने की बात कही गई थी,लेकिन नगर पंचायत द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया। आज उस गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। जिसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि नगर पंचायत द्वारा एक अस्थायी गौशाला का निर्माण केवल कागजों में दर्शाया गया है।जबकि आज तक गौशाला चालू नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.