पशु का कटा सिर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में एक पशु का कटा सिर दुकान में ले जा रहे युवक का वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सावन माह में सोशल मीडिया पर लोनी थाना क्षेत्र की मुस्तफाबाद कॉलोनी में एक युवक द्वारा पशु भैंस का कटा हुआ सिर दुकान में ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। करीब छह सेकेंड के वीडियो में एक युवक हाथों में पशु का कटा हुआ सिर लेकर दुकान में जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि जांच में पता चला कि पशु का कटा हुआ सिर ले जाने वाला युवक वसीम निवासी मुस्तफाबाद कॉलोनी है। युवक पशु का कटा हुआ सिर चाचा जाबिर कुरैशी, फारूख कुरैशी व सद्दाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.