मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- करीब तीन माह बीतने के बाद भी पशु औषधि केन्द्र खोलने के लिए कोई ओवदन नहीं आया है। जनपद में प्रत्येक विकास खंड पर एक पशु औषधि केन्द्र खोला जाना था, लेकिन दिसम्बर 2025 से अब तक कोई आवेदन विभाग और शासन स्तर पर प्राप्त नहीं हुआ है। पशु पालकों को राहत पहुंचाने के लिए शासन स्तर से जनपद के प्रत्येक विकास खंड में पशु औषधि केन्द्र खोले जाएगे। यहां पर पशु पालकों को सस्ते मूल्य पर दवा उपलब्ध होगी। पशु औषधि केन्द्र खोलने हेतु किसान सेवा केन्द्र और सहकारी समिति आवेदन कर किया जा सकता है। पशु औषधि केन्द्र खोलने के इच्छुक लाभार्थियों को 500 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। पशु औषधि केन्द्र हेतु आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन होगी। आवेदनकर्ता आवेदन के साथ फार्मासिस्ट का नाम व उसका पंजीकरण विवरण, दुकान के लिये 120 वर्गफुट का स्थान का प्रमाण प...