हजारीबाग, फरवरी 8 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । शहर के चानों औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक पशु आहार फैक्ट्री स्नेह प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन प्रोपराइटर के पुत्र और पुत्र वधू ने किया। उन्होंने बताया कि हजारीबाग में पहले प्रतिदिन 52 टन पशु आहार का उत्पादन होता था। इसकी क्षमता 110 टन प्रतिदिन है। मदर हैचरी का यह दूसरा प्लांट है। जो 10 टन प्रति घंटा उत्पादन करेगी। इसका लाभ मुर्गी पालकों को मिलेगा। मुर्गी पालन में उत्पादन बढ़ेगा। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मौके पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.