मऊ, अप्रैल 16 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र फतहपुर मंडाव के नसीरपुर कुशहा गांव स्थित पशु आश्रय स्थल का बुधवार को खंड विकास अधिकारी अनिल मौर्या ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय स्थल में व्यवस्था, स्वछता और पशुओं के रखरखाव में व्यापक खामियां पाई। जिस पर कर्मचारियों को फटकार लगाया। खंड विकास अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल में साफ-सफाई,पशुओं को हरा चारा एवं शेड कि स्थिति और चिकित्सा सुविधा कि गहनता से जांच किया। जिस में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में अनियमितता पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपस्थित कर्मचारियों कड़ी फटकार लगाया और मौजूद गोवंश को समय समय पर प्रयाप्त मात्रा में हरा चारा और स्वच्छ पानी देने का सख्त निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पशुओं के देखभाल और रखरखाव में किसी भी प्रकार कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.