जौनपुर, अप्रैल 13 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टीनरेंद्रपुर पशु आश्रय केंद्र पर सोमवार को एकादशी के पावन अवसर पर विधिवत गोपूजा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति उपस्थित रहे। पंडित बंधु तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक गोपूजन संपन्न कराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोमाता का विशेष महत्व है। गोसेवा से न केवल धार्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में करुणा और सेवा की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने गौसंरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने दर्जन भर गौसेवकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- गोशाला में गौवंश भंडारा व पौधरोपण, गौसेवा का दिया संदेश कार्यक्रम में राना प्रताप सिंह, रामप्रकाश दूबे, राजू सिंह, सत्यनारायण बि...