गंगापार, दिसम्बर 5 -- करछना के भगेसर देहली में विकासखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रिया ने देसी गाय के पूजन व फीता काटकर किया। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरेश कुमार ने सरकारी योजनाओं, टीकाकरण और बीमारियों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। शिविर में 3850 भेड़-बकरियों को दवापान कराया गया, जबकि 435 बड़े पशुओं का उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। बसही के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्र, फार्मासिस्ट पंकज त्रिपाठी सहित टीम मौजूद रही। डॉ. कुलभूषण पटेल ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों में राजकुमार यादव, कमलेश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...