कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- मूरतगंज। सोमवार को मूरतगंज ब्लॉक के अरई सुमेरपुर ग्राम पंचायत में पंडित दीन दयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन ग्राम प्रधान कृष्ण प्रसाद ने किया। मूरतगंज पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने मेले में सभी पशुपालकों को खुरपका मुंहपका के लिए एफएमडी सीपी का नि:शुल्क टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पशुओं के बीमार होने पर अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क जरूर करे। इस दौरान आरोग्य मेले में आए दो दर्जन से ज्यादा बीमार पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। मेले में पशुधन प्रसार अधिकारी अश्वनी कुमार, अजय सिंह, पैरावेट शारदा प्रसाद एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.