गंगापार, मार्च 9 -- विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम जारी बाजार में स्थित पशु चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद रहते हैं। डॉक्टर के न आने से पशुपालक परेशान हैं। पशु पालकों का कहना है कि पशु अस्पताल सही समय पर नहीं खुलता है। यदि कभी कभार खुल भी गया तो मौके पर डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी गायब रहते है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जारी पशु अस्पताल से इस तरह के डॉक्टर और कर्मचारियों को हटा कर नई नियुक्ति की जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...