बागपत, मार्च 24 -- बड़ौत। बावली गांव में पशु अस्पताल बनवाने के लिए बावली के पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह ने अपनी पैतृक जमीन से दो बीघा जमीन दान दी। उन्होंने मंगलवार को डीएम बागपत को अपना दान पत्र सौंपा। ओमवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में असहाय गोवंश के उपचार के लिए कुशल व्यवस्था बनाने के लिए यह कदम उठाया है। उनकी पुत्री कुमारी आयुषी एवं पुत्र अक्षय जो शिक्षक है ने भी अपना एक माह का वेतन अस्पताल निर्माण हेतु दान में देने की घोषणा की। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने इस कार्य की सराहना करते हुए सामाजिक लोगों से इसी भावना से बेसहारा पशुओं के लिए योगदान करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.