मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। डीएम निखिल धनराज ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में भगत सिंह चौक स्थित पशु अस्पताल में निर्माणाधीन नए भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और उपस्करों का बारीकी से मुआयना किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने संबंधित संवेदक को निर्देश दिया कि, सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने नवनिर्मित सभागार भवन, अन्य कमरों और लगाए गए उपस्करों का भी जायजा लिया और कहा कि, अब तक किया गया निर्माण एवं उपस्कर कार्य संतोषजनक और अच्छी गुणवत्ता के हैं। डीएम ने शेष कार्यों को भी उसी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री की संभावित समृद्धि यात्रा को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.