फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- अमृतपुर, संवाददाता।गंगापार में पशुपालकों के सामने मवेशियों के इलाज की गंभीर समस्या पैदा हो गयी है। कई अस्पतालों में डॉक्टर न होने से मवेशी के इलाज को पशुपालक भटक रहे हैं। इसको लेकर जिम्मेदारों की ओर से भी कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया जा रहा है। राजेपुर जैसे कस्बे में जो डॉक्टर हैं वह छुट्टी पर हैं। ऐसे में मवेशियों का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है। पशुपालकों को झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। वैसे भी गर्मी का मौसम में मवेशियों के सामने दिक्क तें होंगी। इसको लेकर अभी तक विभागीय स्तर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। गंगापार में छह पशु अस्पताल है इनमें राजेपुर और परमापुर मे ही डॉक्टर की तैनाती है। मगर इसमें राजेपुर में डॉक्टर छुट्टी पर चल रहे हैं। पैरावेट के माध्यम से मवेशियों का इलाज चल रहा है। अमृतपुर म...