पशुहारी पहुंची स्वास्थ्य विभाग ने की ब्लड सैम्पलिंग
बलिया, सितम्बर 3 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। सीयर ब्लॉक के पशुहारी गांव में चार दिनों में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हलचल मची हुई है। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को गांव में पहुंची तथा 31 लोगों के ब्लड सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा। टीम ने चार घरों से पानी का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजवया। टीम की सलाह पर परिवार के एक पुरुष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पशुहारी निवासी शिवचंद राजभर की पत्नी 45 वर्षीय आशा देवी की शनिवार को मौत हो गयी। इसी बीच चार दिन बाद उनकी मां 76 वर्षीय जोन्हिया देवी ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Etah News: एटा में स्वाइन फ़्लू संक्रमित डाक्टर की आगरा में मौत, तीन संक्रमित ठीक गांव-घर के साथ वह मां का अंतिम संस्कार कर घर लौटे तभी वाराणसी के बीएचयू में भर्ती उनकी 25 वर्षीय बेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.