गंगापार, मार्च 15 -- पशुशाले के पीछे सेंध लगाकर दो पशुपालकों की 23 बकरियां उठा ले गए। जबकि एक बकरी मृत पाई गई। गुनईगहरपुर गांव में इस घटना की जानकारी पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। गुनई गहरपुर गांव के राम सहाय पाल और अजय कुमार पाल ने बकरी पालन किया है। शनिवार की रात रोज की तरह दोनों पशु पालक पशुशाले में मौजद बकरियों को चारा पानी देने के बाद सो गए। पशुशाले की खिड़की के नीचे का ईंट उखाड़ राम सहाय पाल की 20 व अजय कुमार पाल की तीन बकरी चोर उठा ले गए। जबकि पशुशाले में ही एक बकरी मृत पाई गई। रविवार को सुबह जब दोनों पशु पालक बकरियों को चारा पानी देने गए तो बकरी गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। आसपास में घूम कर देखा तो कुछ दूर पर पठारी इलाके में वाहन के निशान मिले, इससे लगता है कि चोर बकरियों को व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.