पीलीभीत, जनवरी 28 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निसरा निवासी नफीस अहमद पुत्र रफीक अहमद ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 24 जनवरी की रात में पशुशाला में जानवर बंधे हुए थे। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने दो भैंस और एक बछड़ा चोरी कर लिया। सुबह उठने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। आसपास उसने काफी तलाश भी की लेकिन जानवरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...