संभल, अप्रैल 18 -- जुनावई। थाना क्षेत्र के खेड़ा फतेहपुर गांव में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसान वीरेश कुमार की पशुशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोंपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन पशु झुलस गए, जिनमें एक भैंस के बछड़े की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पशु घायल हैं। आग की चपेट में आकर किसान का पांच वर्षीय बेटा कार्तिक भी झुलस गया, जिसका उपचार कराया गया है।आग की लपटों ने पड़ोसी राजकुमार की झोंपड़ी को भी नहीं छोड़ा, जहां रखा भूसा और उपले जलकर राख हो गए। यह भी पढ़ें- आग से जलकर 4 गोवंश की मौत ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह राजस्व टीम के ...