पीलीभीत, मार्च 28 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरीखेड़ा निवासी ओमप्रकाश के घर पर बनी पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने से तीन पशु जल गए। पशुओं का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पशुओं को किसी तरह बचाया गया। पशुओं की हालत गंभीर है। परिवार के लोग उस समय झंडी यात्रा में गए हुए थे। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...