बरेली, अप्रैल 28 -- सोमवार की रात एक पशुशाला में किसी तरह से आग लग गई, जिसमें से चार पशु झुलस गए। पशुओं को बचाने में एक किशोरी का हाथ झुलस गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। नितोई गांव में आछूबाबू ने अपने मकान के पीछे जीवन राम के घर की ओर तालाब किनारे पशुओं को बांधने के लिए झोपड़ी में पशुशाला बना रखी है, उसमें पशु बांधते हैं। सोमवार की शाम भी उन्होंने अपनी तीन भैंसे और भैस के बच्चे को पशुशाला में बांधा था। रात करीब ढ़ाई तीन बजे पशुशाला में आग लग गई। लपटें देख कर उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर दौड़ कर आये उनके परिवार वालों ने पशुओं को बचाया, लेकिन तब तक चार पशु गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें बचाने में उनकी बेटी का भी हाथ झुलस गया। उन्होंने पशुशाला में रोशनी करने के लिए बल्व लगा रखा है। आशंका है कि जिसके तार से शार्टसर्किट से आग लग गई होगी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.