पशुशाला में लगी आग, पांच पशुओं की जलकर मौत
अमरोहा, मई 7 -- गजरौला। क्षेत्र के गांव मंदिरों वाली में गुरुवार दोपहर पशुशाला में आग लगने से पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर गांव निवासी परवीन की पशुशाला के पास परिवार के बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच किसी बच्चे ने माचिस जला दी, जिससे पशुशाला में आग लग गई। आग की ऊंची उठती लपटें देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया व आग बुझाने के लिए मौके की ओर दौड़े। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परवीन के मुताबिक आग में जलकर उसके पांच पशुओं की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.