गंगापार, जनवरी 11 -- मेजा थाना क्षेत्र के अखरी शाहपुर गांव में अज्ञात कारणों से एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गाय और एक अन्य भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। अचानक लगी आग से गांव में अफरातफरी मच गई। पीड़ित छबिलाल बिंद के अनुसार, वह रात में घर के भीतर सो रहा था। तभी आग लगने की आहट और लपटें देखकर उसकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। इस आगजनी की घटना से मवेशियों की क्षति होने पर परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.