बिजनौर, मई 29 -- भूतपुरी/अफजलगढ़। पशुशाला में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। शुक्रवार को गांव मनोहर वाली स्थित तटबंध के समीप पशुशाला में अचानक आग लग गई। पशुशाला में धुंआ उठता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई तथा घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। देखते ही देखते पशुशाला के इर्दगिर्द मौजूद 5 बिटौरे तथा 2 भूसे के बुंगे आग की चपेट में आ गए। दूसरी ओर पशुशाला में मौजूद शाहिद का एक पशु भी बुरी तरह झुलस गया। अनवार, दाऊद, आंतरी, शाहिद तथा अल्लादिया सहित अन्य ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करके बामुश्किल आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- तेजपुरी खादर में डेरी में लगी आग, तीन मवेशियों की मौत, कई झुलसे घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

हिंद...