बिजनौर, मार्च 30 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में अचानक पशुशाला में आग लग लगी, जिसमें एक गोवंश की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। पशुशाला में रखा सामान जलने से हजारों का नुकसान हो गया। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव राजारामपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र खचेडू की पशुशाला में रविवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आग लगने से एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि एक गोवंश बुरी तरह झुलस गयाा। वहां रखा सारा सामान जल गया जिस कारण किसान को हजारों की क्षति पहुंची। ग्रामीणों ने आग पर मशक्कत कर काबू पाया नहीं तो आग गांव में अन्य जगह भी फैल सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...