पीलीभीत, अप्रैल 30 -- बिलसंडा। शिवनगर गौटिया गांव में पशुशाला में आग लगने से चार गौवंश और पाँच बकरियों की मौत हो गई। भीषण आग के बाद ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर गौटीया निवासी कृपाराम ने बताया कि मंगलवार शाम को सभी जानवरो को पशुशाला में बांध कर सोने को चले गए। देर रात करीव दो बजे घर के करीब से निकल रहे बारातियों ने धुंआ उठता देख शोर मचाया । इसके बाद गांव बालों की मदद से बमुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चार गौवंश और पाँच बकरियां जलकर उनकी मौत हो गई। सुबह सूचना पर पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ जगदेव, राजस्व टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की । यह भी पढ़ें- भीषण आग से नौ मवेशियों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.