अमरोहा, जनवरी 12 -- अमरोहा। बेखौफ चोरों ने किसान की पशुशाला में बंध रहे तीन मवेशी चोरी कर लिए। उन्हें वाहन में लाद कर ले गए। किसान को घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब वह मवेशियों को चारा डालने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर की है। यहां पर किसान महिलाल सिंह का परिवार रहता है। घर से 500 मीटर दूर उनकी पशुशाला है। जिसमें मवेशी बंधे थे। शनिवार रात चोर उनकी पशुशाला से तीन मवेशी चोरी कर ले गए। सुबह जब महिलाल मवेशियों को चारा डालने पशुशाला पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने फौरन शोर मचा दिया। गांव के लोग भी जाग गए तथा जंगल में मवेशियों को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दिन निकलने पर देखा तो उनके घर के बाहर किसी वाहन के टायरों के निशान बने थे। वहीं गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.