पशुरामपुर में दरवाजे से रात में चुराई बाइक
मोतिहारी, जून 27 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामपुर चारगाहा निवासी अजमेरी खातून ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अजमेरी खातून ने अपनी बाइक कुछ समय पूर्व परशुरामपुर निवासी उमेश कुमार को बेच दी थी। बाइक खरीदने के बाद उमेश कुमार ने उसे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा किया था। इसी दौरान बाइक चोरी हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.