चित्रकूट, जनवरी 6 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी से सटे सिद्धपुर गांव में बीते देर शाम करीब 10 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सिंह के पशुबाड़ा में अचानक आग लग गई। वहीं पर पुआल और घास के छप्पर के नीचे भैस व उसकी नवजात पड़िया बंधी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस और दमकल को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पड़िया जलकर मर चुकी थी। जबकि रस्सी जल जाने से भैस बचकर भाग निकली और बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.