प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- उदयपुर। इलाके के जोगापुर निवासी श्रीराम सरोज के घर के पीछे छप्परनुमा मवेशियों का बाड़ा बना है। बुधवार देररात अज्ञात कारणों से बाड़ा में आग लग गई l आग की जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड उदयपुर को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया। हालांकि आग बुझी तब तक पशुबाड़ा के अंदर बंधे आधादर्जन से अधिक मवेशियों के बच्चे झुलसकर मर गए। तीन झुलसे मवेशियों के इलाज चल रहा है। आग से मवेशियों के बच्चों को बचाने में श्रीराम की पत्नी रामसती भी झुलस गई। रामसती को सीएचसी सांगीपुर में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.