कुशीनगर, मार्च 23 -- कुशीनगर। खड्डा कस्बे के सिविल लाइन्स मोहल्ले में बीती रात अलावा की चिंगारी से पशुबाड़े में लगीं आग से तीन पशुओं की जलकर मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो पशु झुलस गए। झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेखपाल और चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा की मौजूदगी में आग से हुई क्षति का आकलन किया गया। खड्डा के सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी राजेश गोंड ने फूंस की पशुबाड़े में लगभग आधा दर्जन मवेशी पाल रखे हैं। देखरेख उसकी पत्नी सुगंधी देवी करती है। रविवार की रात सुंगधी देवी पशुबाड़े में पशुओं के लिए अलाव जलाकर उसी में सो रही थी। इसी दौरान लगभग 11.30 बजे अलाव से निकली चिंगारी से पशुबाड़े में आग लग गई। इसी दौरान सुगंधी देवी की नींद टूट गई तो वह पशुओं को बचाने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.