लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित निघासन वन रेंज के बौधिया कलां गांव में मंगलवार देर रात एक तेंदुए ने हमला बोला। नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई के नहर किनारे बने पशुबाड़े में घुसा तेंदुआ पांच बछड़ों का शिकार कर गया। सुबह जब बुधई ने पशुबाड़ा खोला तो दृश्य देखकर दंग रह गया। बछड़ों के शव बिखरे पड़े थे। नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस इलाके में तेंदुए की मौजूदगी है। बौधिया कलां और आसपास के गांवों में तेंदुओं की आमद बढ़ गई है। जंगलों में शिकार की कमी से ये जानवर मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। दो दिन पहले ही इसी रेंज में वन विभाग ने एक तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...