कौशाम्बी, फरवरी 16 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के सेंगरहा गांव निवासी अवध नारायण पांडेय के पशुबाड़े में सोमवार दोपहर संदिग्ध दशा में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से उनकी एक भैंस की जलकर मौत हो गई। जबकि, एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित के अनुसार आगजनी की इस घटना में पशुधन के साथ-साथ एक ट्रैक्टर भी जलकर खाक हो गया। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.