इटावा औरैया, दिसम्बर 24 -- सैफई। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राठौर में मंगलवार रात पशुबाड़े में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर पांच मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। पशु पालक ने दो लाख रुपये का नुकसान बताया है। ग्राम नगला राठौर निवासी कुशलपाल घर के बाहर बने मवेशियों के लिए पशुबाड़े में देर रात अचानक आग भड़क उठी। अंदर बंधे मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शोर-शराबा होने पर कुशलपाल भी जाग गया और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मवेशियों को बाहर निकाला गया। घटना में एक पड़िया, एक भैंस, एक पड़ा़, एक गाय और एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद पशुपालन विभाग और राजस्व विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.