बदायूं, मार्च 28 -- बदायूं, संवाददाता। ब्लाक आसफपुर में उन्नतशील पशुपालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धति से किसानों को पशुपालन सीखना तथा किसानों की आय दोगुना करना है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए उन्नतशील पशुपालकों का पशुपालन संबंधित जानकारियां देकर विकसित रास्ते पर लाने का काम किया है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सरकार ने किसान और पशुपालकों की आय दोगुना करने का काम किया है। छुट्टा गोवंश को संरक्षित कर बड़ा काम किया है। शनिवार को ब्लाक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसफपुर के ब्लॉक प्रमुख ओम किशन सागर रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी आसफपुर डॉ. दीप वार्ष्णेय द्वारा पशुओं के रखरखाव संबंधित विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला तथा किसानों...