पशुपालन से किसानों की आय बढ़ेगी : नंदकिशोर राम
पटना, मई 8 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि पशुपालन और मछलीपालन से किसानों की आय बढ़ेगी। कहा कि डेयरी का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। पशुपालन, मुर्गी, बकरी पालन के साथ ही मछलीपालन से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शुक्रवार को मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी गांवों में मछलीपालन की समीप संभावनाएं हैं। इसके पहले विभागीय सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने मंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उन्होंने मंत्री को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पशुपालन से किसानों की आय बढ़ेगी : नंदकिशोर राम यह भी पढ़ें- किसानों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें: डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.