चाईबासा, मई 11 -- चाईबासा, संवाददाता। मझगांव प्रखंड के सोनापोसी पंचायत अंतर्गत कटामनी गांव की बिनेश्वरी देवी ने पशुपालन कर अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाया है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प एवं परिश्रम से आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है। उनका परिवार कृषि एवं दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर था। आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होने के कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं एवं बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य की पूर्ति करना चुनौती बना हुआ था। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत बिनेश्वरी देवी को दो दुधारू गाय प्रदान की गई। यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। योजना के माध्यम से उन्हें पशुपालन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- लीड्स के सहयोग से बदली बंदगांव की तस्वीर दोनों दुधारू गायों से अभी प्रतिदिन कुल लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.