धनबाद, मई 4 -- धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चार गाय और एक बैल प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकें और नियमित आय अर्जित कर सकें। विभाग की ओर से पशुपालकों को केवल पशु ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े जरूरी संसाधन भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें चारा काटने की मशीन, पशुओं के लिए शेड का निर्माण और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं। इससे पशुपालकों को शुरुआती निवेश का बोझ कम होगा और वे आसानी से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे।इसके अलावा पशुओं का बीमा कराने की सुविधा भी विभाग द्वारा दी जाएगी। यदि किसी कारणवश पशु की मृत्यु हो जाती है, तो पशुपालक को बीमा की राशि प्रदान की जाएगी, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.