गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा, हिटी। पशुधन की सुरक्षा के लिए संचालित पशुपालन विभाग कर्मियों के अभाव में जिले भर लचर हो गई है। आलम यह है कि पशु चिकित्सक सहित आधे से अधिक पद खाली हैं। पशु चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति भगवान भरोसे है। विभाग की हालत यह है कि जिले में पशु चिकित्सक सहित प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के आधे से अधिक पद् खाली हैं। जिलांतर्गत सगमा, बरडीहा, डंडा और केतार को छोड़ प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी का आठ पद स्वीकृत है। उसमें दो पद खाली है। वहीं प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सकों की स्वीकृत पद 20 में 16 पद खाली है। भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी के स्वीकृति 17 पद में सात पद खाली हैं। यह भी पढ़ें- कटिया में 12 लाख से बना गोकुल भवन सालों से बेकार, अब कब्जे की जद में वहीं लिपिक के तीन, प्रवेदिक के 17 में 11, पशुधन सहायक के नौ में आठ, अनुसेवक के 18 में न...