पशुपालन विभाग ने दो किसानों को दिए मुर्गी के चूजे
दुमका, जुलाई 19 -- गोपीकांदर। प्रतिनिधि पशुपालन विभाग की ओर से दो किसानों को पांच सौ यूनिट करके मुर्गी के चूजे का वितरण किया गया। साथ ही मुर्गी को खिलाने के लिए दाने एवं पानी से संबंधित उपक्रम भी दिए गए। छतरचूआ गांव के किसान राम हांसदा एवं अहरीचूआ गांव के किसान प्रेम प्रकाश टुडू को पांच -पांच सौ मुर्गी के चूजे का वितरण किया गया। मुर्गी के बच्चे मिलने से किसान के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि 90 प्रतिशत अनुदान में दिया जा रहा है। सरकार की यह कदम किसानों को आत्म निर्भर बनाना है। साथ ही उसकी आय में वृद्धि लाकर स्वावलंबी बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.