शामली, मार्च 12 -- विकास भवन सभागार में बुधवार को पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशिक्षण एवं प्रसार राज्य योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में जानकारी लेते हुए इसकी सफलता की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शामली जनपद पशुधन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता रखता है और इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलकर कार्य करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. आनन्द कुमार सहित पोल्ट्री प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राजीव राणा, डॉ. अनूप गुप्ता, डॉ. मीनल गुप्ता और डॉ. इमरान अंसारी ने पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और पशु चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.