पशुपालन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल की छत जर्जर
धनबाद, मई 28 -- धनबाद, संवाददाता। पशुपालन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल की छत महज एक साल में ही जर्जर हो गई है। हालत यह है कि छत का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया है, जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसको लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों में चिंता बनी हुई है, लेकिन अबतक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कॉन्फ्रेंस हॉल की छत का दो लाख रुपए से निर्माण कराया गया था। विभागीय बैठकों और कार्यक्रमों के लिए उसे उपयोगी बताया गया, लेकिन एक वर्ष के अंदर ही गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है और कई जगहों पर दरारें दिखाई दे रही हैं। इस बाबत धनबाद पशुपालन पदाधिकारी डॉ ब्रजेश प्रसाद ने कहा कि जर्जर छत के बारे में जानकारी मिली है। कई बैठकों में मामले को उठाया गया है। जल्द ही मरम्मत करायी जाएगी। जांच कर दोषी एजेंसियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.