गोपालगंज, अप्रैल 24 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित जिला पशुपालन विभाग के कार्यालय का शुक्रवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति व कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, फाइलों के अद्यतन स्थिति एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मियों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और कार्यों में लापरवाही न बरतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.