धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद, संवाददाता। कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन मांगे है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पात्र ग्रामीण लाभुकों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की। बकरा विकास, सूकर विकास, लेयर व ब्रॉयलर कुक्कुट पालन, बटेर चूजा वितरण और छोटानागपुरी भेड़ विकास योजनाएं संचालित की जाएंगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, दिव्यांग और 50 वर्ष से अधिक आयु की निःसंतान महिलाओं को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, जबकि अन्य सभी वर्गों के लाभुकों को 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। ब्लैक बंगाल बकरी इकाई, उन्नत नस्ल के सूकर, 400 लेयर चूजा, 500 ब्रॉयलर चूजा, 30 बटेर चूजा और छोटानागपुरी भेड़ इकाई उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना की इकाई लागत के अनुसार लाभुकों को निर्धारि...