पशुपालन योजनाओं के लिए 717 लाभुकों का होगा चयन
साहिबगंज, जुलाई 5 -- बरहेट। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं जोड़ा बैल वितरण योजना के तहत प्रखंड में विभिन्न पशुपालन योजनाओं के लिए लाभुकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पशुपालन कार्यालय से जारी लक्ष्य के अनुसार ग्राम सभा की अनुशंसा पर लाभुकों का चयन किया जाएगा। प्रखंड को बकरा विकास योजना में 67, सूकर विकास योजना में 17, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट पालन योजना में 16, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना में 27, बत्तख चूजा वितरण योजना में 53, भेड़ पालन योजना में 6 तथा जोड़े बैल वितरण योजना में 7 लाभुकों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस प्रकार प्रखंड को कुल 717 लाभुकों के चयन का लक्ष्य है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि ग्राम सभा की अनुशंसा पर पात्र लाभुकों का चयन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.